नई दिल्ली, जुलाई 12 -- दिल्ली में एक बड़ा हादसा हुआ है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत के मलबे में 12 लोग फंसे हुए हैं। लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फायर विभाग की 7 टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला सीलमपुर इलाके का है। यहां के ईदगाह रोड की जनता कॉलोनी में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। इमारत ढहने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनफानन में इस घटना की सूचना फायर विभाग और पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 7 टीमों ने लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया। घटना में 3 लोगों को अब तक बाहर निकाला गया है, जबकि 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस घटना में बाहर निकाले गए लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.