नई दिल्ली, मार्च 18 -- Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब दिनभर की तेज धूप से तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यही नहीं 24 मार्च तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया।30.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तापमान दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली रही, लेकिन उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली हवा के चलते अधिकतम तापमान में बहुत तेजी से इजाफा नहीं हुआ। दिल्ली के सफदरजंग में मंगलवार का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।बुधवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.