नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मार्च 9 -- राजधानी दिल्ली में रविवार से मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है। अगले कुछ दिन तक सुबह हल्की धुंध और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। शनिवार को दिनभर आसमान साफ रहा और हवा चली। हालांकि पहले के दिनों की अपेक्षा हवा की रफ्तार कम रही। आने वाले दिनों में 6 से 8 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तरी पूर्वी व पूर्वी हवा चलने की संभावना है। तापमान में बढोतरी भी हो सकती है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान शनिवार को 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह हल्की धुंध छाए रहने और आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.