दिल्ली, मई 29 -- Delhi Weather Today:राजधानी में आज से मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश के चलते गुरुवार-शुक्रवार को येलो अलर्ट और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को राजधानी का मौसम सुहाना रहा। हालांकि, उमस से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा था। आर्द्रता का अधिकतम स्तर 85 और न्यूनतम स्तर 48 फीसदी दर्ज किया गया।आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे हवा मौसम विभाग के अनुसार,गुरुवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.