नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। घना कोहरा, हवा की गति में कमी और बादलों से घिरी राजधानी में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। एक दिन पहले हवा की रफ्तार बढ़ने और धूप के कारण प्रदूषण से मामूली राहत मिली थी, लेकिन गुरुवार को फिर प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी के 14 स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से अधिक दर्ज किया गया। आने वाले दो से तीन दिनों तक दिल्लीवालों को प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक गुरुवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 375 अंक दर्ज किया गया। बुधवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 334 अंक पर रहा था। इस स्तर की हवा को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। मंगलवार को यह सूचकांक 354 था। बीते 24 घंटे के भीतर वायु गुणवत्ता सूचकांक में 41 अंक की ब...