दिल्ली, जून 19 -- दिल्ली में एक बार फिर से डीडीए का बुलडोजर गरजा। इस बार नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के गोकलपुर इलाके में लोनी रोड के किनारे स्थित करीब दो दर्जन घरों को बुलडोजर से ढहाया गया है। इस इलाके में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। इस कार्रवाई के बाद मकान मालिकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बुलडोजर कार्रवाई से पहले अधिकारियों ने उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया। यहां रहने वालों ने बताया कि उन्होंने ये घर आज से करीब 45 साल पहले बनाया था, जिसे डीडीए ने बुलडोजर से ढहा दिया।अचानक तोड़ दिया इस मामले पर जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि वो यहां साढ़े चार दशक से रह रहे थे। प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई से पहले उन्हें समय और वैकल्पिक आवास देने का वादा किया था, लेकिन घर तोड़ते समय ना तो वैकल्पिक आवास दिया गया और ना ही सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.