दिल्ली, मई 21 -- Delhi Weather News: राजधानी का मौसम आज एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में भी कमी होने की संभावना है। अगले तीन दिन दिल्ली में हल्की गरज-चमक और धूल भरी आंधी के लिए थोड़े अधिक अनुकूल रहेंगे। हवा की दिशा पूर्वी हो जाएगी जिससे नमी बढ़ेगी और वातावरण में अधिक नमी रहेगी। 25 मई (रविवार) से इस प्रकार की गतिविधियों की तीव्रता और फैलाव अधिक हो सकता है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक बार फिर बढोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.