आगरा, नवम्बर 10 -- दिल्ली में सात नवंबर को हुई 5वीं नॉर्थ जोन कराटे प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते हैं। जिला कराते संघ के सचिव पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत पदक जीते। जूनियर वर्ग प्रज्ञा शर्मा और यश्वी सोलंकी ने स्वर्ण पदक, प्रिंस राठौर और सूरज कुमार ने रजत पदक जीते। सीनियर वर्ग में जयवीर सोलंकी ने स्वर्ण पदक जीता। विजेताओं को राहुल पालीवाल, डॉ. सत्यदेव पचौरी, डॉ. दिनेश यादव, पंकज सक्सेना, शीतल अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.