नई दिल्ली, जनवरी 4 -- राजधानी दिल्ली में शनिवार को ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। तेज सर्द हवाओं के कारण लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी तक कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात रह सकते हैं। रविवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल सकती है हवा रविवार को सुबह के समय कई स्थानों पर मध्यम कोहरा और कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 18 और सात डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। यह भी पढ़ें- क्या फिर से गैस चैंबर में बदल जाएगी दिल्ली, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.