नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि सरकार का संकल्प साल के 365 दिन प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने का है। यह बात उन्होंने छह नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों और 100 वायु रक्षक पहल का शुभारंभ करने के दौरान कही। दिल्ली में अब वायु गुणवत्ता निगरानी केन्द्रों की संख्या 46 हो गई है जो देश में सबसे बड़ा वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण पर काम सिर्फ तीन-चार महीनों की जिम्मेदारी नहीं है, यह 365 दिन का विषय है। दिल्ली सरकार अपने संकल्प को फिर दोहरा रही है कि राजधानी को साफ, स्वच्छ और सांस लेने योग्य हवा देना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वायु गुणवत्ता डाटा पूरी तरह से पारदर्शी होता है जिसे किसी भी स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.