पीटीआई, जनवरी 27 -- दिल्ली के सफदरजंग इलाके में एक पार्क में गश्त के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर हमला कर उसकी सर्विस पिस्टल लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ जानू (30) को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी वसीम (30) को बाद में दक्षिण दिल्ली से पकड़ा गया।मुठभेड़ के बाद दबोचा गया अविनाश पुलिस के मुताबिक, 23 जनवरी को अविनाश को टुंडला के पुराने बायपास रोड के पास स्कूटर पर देखा गया। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और घिर जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के घुटनों में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.