नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- राजधानी दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर रौद्र रूप धारण करती दिख रही है। ओल्ड रेलवे ब्रिज (लोहा पुल) पर मंगलवार सुबह यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया। हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर पुराने लोहे के पुल आज शाम 4:00 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान ट्रैफिक को हनुमान सेतु, राजा राम कोहली मार्ग और गीता कॉलोनी रोड से डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से पुराने लोहे के पुल और उसके आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण, पुराना लोहे का पुल 02.09.2025, शाम 4:00 बजे से अगले आदेश तक यातायात और आम जनता की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.