नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में दूषित पानी की शिकायत को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड अगले तीन वर्षों में सात हजार किलोमीटर पुरानी पाइप लाइन बदलेगा। यह घोषणा जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में की। मंत्री ने कहा कि दिल्ली में कुल 16 हजार किलोमीटर पानी की पाइपलाइन है। इसमें से 6,941 किलोमीटर पाइपलाइन को बदला जाएगा। इनमें से लगभग 5200 किलोमीटर पानी की पाइपलाइन 30 वर्ष से ज्यादा जबकि लगभग 2700 किलोमीटर पाइप लाइन 20 से 30 वर्ष पुरानी हैं। इनके बदलने से दूषित पानी की शिकायत दूर होगी और जल रिसाव में भी कमी आएगी। वर्मा ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली में लंबे समय से स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से काम नहीं किया गया। राजधानी में गंदे पानी, पाइपलाइन लीकेज और अनियमित आपूर्ति की समस्या ए...