नई दिल्ली, मार्च 5 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज एक नक्सली महिला को गिरफ्तार किया है। महिला दिल्ली के पीतमपुरा में पहचान छुपा कर रह रही थी। वह यहां घरों में सफाई कर्मचारी का काम करती थी। पकड़ी गई नक्सली कार्यकर्ता झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुदाबुरु गांव की रहने वाली है। वह झारखंड के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांटेड भी थी। पुलिस ने नए क्रिमिनल कानून के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच ने 23 साल की एक नक्सली कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पहचान बदलकर दिल्ली में रह रही थी। आरोपी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुदाबुरु गांव की रहने वाली है और झारखंड के सोनुआ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में वांछित थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.