नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, फरवरी 14 -- तेज रफ्तार हवा ने राजधानी दिल्ली के तेजी से गर्म हो रहे मौसम पर कुछ हद तक रोक लगा दी है। बीते तीन दिन में अधिकतम तापमान में लगभग 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। दिल्ली में इस बार जनवरी महीना भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहा। फरवरी में भी मौसम का गर्म रुख बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने के चलते लंबे समय से पूरे उत्तर भारत में अच्छी बारिश नहीं हुई है। इसके चलते मौसम गर्म और सूखा है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.