नई दिल्ली, जनवरी 8 -- पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हुई पत्थरबाजी की घटना पर पुलिस ने ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अब तक 30 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी की इस घटना में समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबबुल्लाह नदवी पर दिल्ली पुलिस की नजर टिकी हुई है। पुलिस उन्हें जांच में शामिल होने के लिए समन भेजने की तैयारी कर रही है।सांसद की भूमिका संदेह के घेरे में सूत्रों के मुताबिक, मोहिबबुल्लाह नदवी हिंसा भड़कने से ठीक पहले उस जगह पर मौजूद थे। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे कई बार वहां से हटने की अपील की, लेकिन वो आसपास ही रुकते रहे। पुलिस का कहना है कि ये जानकारी जांच के दौरान महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि घटना के दौरान भीड़ में तनाव बढ़ा हुआ था। यह भी पढ़ें- छावनी बना तुर्कमान गेट, बा...