नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- दिल्ली के कस्तूरबा नगर में 20 रुपये को लेकर हुए झगड़े के दौरान 48 वर्षीय एक शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के कुछ घंटे बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आरोपी पेश से दिहाड़ी मजदूर था। पुलिस ने बताया कि कुलवंत सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे अपनी पत्नी महिंदर कौर (45) से पैसे मांगे। पत्नी ने जब पैसे देने से मना किया तो उनके बीच बहस हो गई। यह बहस कुछ ही देर में झगड़े में बदल गई। इसके बाद कुलवंत सिंह ने कथित तौर पर अपने घर की छत पर पत्नी की हत्या कर दी। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दंपती के दो बेटे और एक बेटी है। उन्होंने 4 दिसंबर को ही बेटी की शादी की थी और एक और रस्म की तैयारियां चल रही थीं, जिसके लिए बेटी जल्द ही घर आने वाली थी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। दंपती का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.