दिल्ली, फरवरी 6 -- दिल्ली में नोएडा जैसी घटना सामने आई है। जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक गुरुवार की रात को रोहिणी स्थित दफ्तर से घर लौट रहा था। घर लौटने के दौरान उसकी बाइक जलबोर्ड के खोदे हुए गड्ढे में गिर गई। जल बोर्ड के खुदे गड्ढे में गिरने के बाद वो रात भर पड़ा रहा और अंत में उसकी मौत हो गई। इस तरह एनसीआर में एक और युवक सिस्टम की भेंट चढ़ गया।घर के लिए निकला लेकिन जिंदा नहीं पहुंचा मिली जानकारी के अनुसार, उसकी घर वालों से लगातार बात हो रही थी लेकिन जब वो देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो घर वाले उसे ढूंढने निकले। लगातार तलाशने के बाद कमल का कुछ पता नही चला। सुबह करीब 7:30 बजे के पुलिस का कॉल आया इसके बाद इस घटना का पता लगा। मौके पर पहुंचने पर कमल अपनी बाइक के साथ गड्ढे में गिरा मिला। बाइक...