नई दिल्ली, फरवरी 8 -- दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी इलाके में 16 वर्षीय शादीशुदा नाबालिग के साथ बलात्कार और जबरन एसिड पिलाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उसे उसके पति ने करीब तीन महीने पहले उसे जबरन एसिड पिलाने के अलावा बलात्कार किया था। शनिवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ी और उपचार के दौरान पीड़िता की एनएनजेपी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मामले में पहले खुद ही एसिड पीने की बात पता चली थी लेकिन बाद में मृतका के परिजनों ने पति पर जबरन एसिड पिलाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम के साथ ही हिस्टोपैथोलॉजी व केमिकल लैब रिपोर्ट आने के बाद ही चीजें साफ हो सकेंगी। फिलहाल मृतका की मां की शिकायत पर 22 वर्षीय पति भूरा उर्फ सुभाष के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.