नई दिल्ली, अगस्त 29 -- राजधानी दिल्ली में रजिस्टर्ड बीएस-4 कॉमर्शियल गाड़ियों पर एक नवंबर 2025 के बाद भी राजधानी में प्रवेश पर रोक नहीं लगेगी। इनकी आवाजाही निर्बाध हो सकेगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में इसे स्पष्ट किया है। दरअसल, दीपावली के आसपास दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कई गुना तक बढ़ जाता है। इसे नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एक नवंबर से बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर रोक के आदेश जारी किए हैं। इससे दिल्ली के करीब 50 हजार से ज्यादा बीएस-4 या इससे कम श्रेणी के मानक वाले व्यावसायिक वाहनों के मालिक परेशान थे। इसे लेकर ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद यह निर्णय लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.