नई दिल्ली, अगस्त 21 -- राजधानी दिल्ली में अच्छी बारिश नहीं होने का असर दिखने लगा है। कल तेज धूप के चलते लोग दिनभर हलकान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को उमस के कारण दिल्लीवालों को 45 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई।तेज धूप ने किया परेशान दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली रही। बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही भी रही। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा।45 डिग्री से ज्यादा महसूस हुआ तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, शाम को साढ़े पांच बजे दिल्ली का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था, जबकि हवा में आर्द्रता का स्तर 61 फीसदी रहा। इस दौरान हवा की गति 11.1 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रही। इसके चलते फील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.