देहरादून, सितम्बर 19 -- फोटो -कश्मीरी गेट बस अड्डे पर ऋषिकेश डिपो की बस में लगी आग -शॉट-सर्किट बताया जा रहा जा रहा कारण, अफरा-तरफी मची देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली में कश्मीरी गेट बस अड्डे पर खड़ी उत्तराखंड रोडवेज की सीएनजी बस में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। इससे बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास की बसों को तुरंत हटाया गया। हादसे में बस पूरी खाक हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। ऋषिकेश डिपो की अनुबंधित सीएनजी बस गुरुवार को दिल्ली गई थी। रात 12 बजे बस अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे के काउंटर लगी हुई थी। बस को कुछ देर में वापस ऋषिकेश लौटना था। इस दौरान बस में आग लग गई। बस से आग की लपटे निकलते देख बस अड्डे पर अफरा-तरफी में मच गई। देखते ही देखते आग में विकराल रूप ले लिया। आसपास के काउंटरों पर खड़ी बसों को हटाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.