नई दिल्ली, अगस्त 3 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के चांद सिनेमा रोड को लेकर वाहन चालकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि पूर्वी दिल्ली स्थित चांद सिनेमा रोड पर सड़क धंसने के चलते इसे पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सड़क पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक्स पर साझा की गई ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, चांद सिनेमा रोड के दोनों कैरिजवे बड़ा सिंकहोल के बनने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गए हैं। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत का काम चल रहा है। वाहनों का सुचारू आवागमन बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.