नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अगले दो दिनों के दौरान बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके चलते दिल्ली के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली जो दिन चढ़ने के साथ तेज हो गई। हालांकि, उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते दिल्ली में उमस का स्तर कम हुआ है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 84 से 53 फीसदी तक रहा। दिल्ली के लोधी रोड क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 22.4 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.