नई दिल्ली, मार्च 29 -- दिल्ली में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। एटीएम के अंदर बदमाश ने बंदूक की नोक पर एक युवक को निशाना बनाया। घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और लूटी गई रकम को बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक एटीएम के अंदर बंदूक की नोक पर एक लड़के से एक लाख रुपए लूटने के आरोप में एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 26 मार्च को कासिफ कमर अपने दोस्त नसीम के साथ दिन में करीब 2:50 बजे यमुना विहार सर्विस रोड स्थित एक एटीएम में पैसे जमा कराने गया था। उन्होंने बताया कि जब दोनों दोस्त एटीएम के अंदर थे तभी दानिश उर्फ सोनू अंदर घुस आया और बंदूक की नोक पर उनसे एक लाख रुपए लूट लिए। युवकों की शिकायत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.