नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- Delhi Weather: राजधानी में शुक्रवार शाम तेज हवा चलने तथा गरज चमक के साथ हुई बारिश के कारण पारे में गिरावट दर्ज की गई। कुछ इलाकों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। दिल्ली में तेज हवा और अंधड़ के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हुआ। वहीं, धूल भरी आंधी के कारण लोग परेशान हुए। मौसम विभाग की ओर से शाम को मौसम की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। हालांकि शनिवार के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार शाम दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज रफ्तार हवाओं ने लोगों को हैरान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, शाम 6:15 बजे से लेकर सात बजे तक राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर 37 से 84 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.