नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- राजधानी दिल्ली में इन दिनों डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के अलावा इन्फ्लूएंजा ए (एच3एन2) वायरस का भी संक्रमण फैला हुआ है। इस वायरस के कारण मरीजों को फेफड़े में संक्रमण के अलावा सांस लेने में परेशानी हो रही है। इस वायरस के संक्रमण के कारण ओपीडी में करीब 50 प्रतिशत मरीजों की वृद्धि हुई है। वैसे तो यह वायरस स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से कम खतरनाक है। फिर भी बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हृदय रोग सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। आकाश सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. अक्षय बुधराजा ने बताया कि पिछले दो-तीन सप्ताह से एच3एन2 के मामले अधिक देखे जा रहे हैं। तेज बुखार, गले में दर्द, खराश, खांसी और जुकाम जैसी समस्या के साथ मरीज अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.