नई दिल्ली, फरवरी 2 -- दिल्ली के मयूर विहार स्थित आचार्य निकेतन में सोमवार रात एक डिलीवरी ब्वॉय की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक 22 साल के अरुण राज के ऊपर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ कई बार किए और फिर फरार हो गए। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि पांडव नगर थाने में 8:15 बजे पीसीआर कॉल मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पटपड़गंज निवासी राज शेखर के बेटे अरुण राज खून से लथपथ हालत में मिले। उन्हें तुरंत एलबीएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में कई रास्तों पर एंट्री बैन, 2 मेट्रो स्टेशन भी 4 घंटे के लिए बंद यह भी पढ़े...