नई दिल्ली, जनवरी 30 -- दिल्ली के आदर्श नगर में शुक्रवार को हुए एक दुखद सड़क हादसे में जल बोर्ड के टैंकर की टक्कर से एक शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। टैंकर की ठोकर से स्कूटी सवार महिला टीचर नीचे गिर गईं और टैंकर के पहिये के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नाज के रूप में हुई है, जो कि बुराड़ी के सरकारी गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी विषय की अध्यापिका थीं। हैरानी की बात यह है कि हादसे के वक्त नाज ने हेलमेट भी पहना हुआ था, लेकिन इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। यह हादसा आदर्श नगर में सनी बाजार रोड पर हुआ। हादसे के बाद मौके पर मौजूद गुस्साई भीड़ ने आरोपी टैंकर ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के आने के बाद उसे उनके हवाले कर दिया। आरोपी चालक का नाम जगदेव है, जिसे आदर्श नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मौके पर मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.