नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला और नवरात्रि को लेकर वाहन चालकों के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की है। इस ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए झंडेवालान स्थित मंदिर आएंगे। इसके चलते झंडेवालान रोड पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहने की संभावना है। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।इन रास्तों का करें इस्तेमाल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि रानी झांसी रोड की जगह फैज रोड, न्यू रोहतक रोड, पंचकुईयां रोड आदि का इस्तेमाल करें। आगामी 2 अक्तूबर की रात 11 बजे तक रानी झांसी रोड से बचकर चलने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यहां पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि उनके द्वारा बताए गए मार्गों का इस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.