नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली, व.सं। यमुना में अमोनिया स्तर को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गए हैं। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया था कि अमोनिया बढ़ने से दिल्ली के जल शोधन संयंत्र प्रभावित हो रहे हैं, जिससे जल संकट गहरा सकता है। भाजपा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारद्वाज लोगों में गलत संदेश फैलाकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली में जल शोधन संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और प्रतिदिन एक हजार एमजीडी से अधिक पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में किसी तरह के जल संकट की स्थिति नहीं है और आप नेताओं को गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी से बचना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...