नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- दिल्ली में नया बच्चा आने की खुशी अब और भी बड़ी होने वाली है। MCD ने तीन बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं, जिससे माता-पिता की सालों पुरानी भाग-दौड़ हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। दिल्ली नगर निगम (MCD) अब राजधानी के लोगों के लिए जन्म प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को आसान बनाने जा रहा है। अब माता-पिता को अपने नवजात का जन्म प्रमाणपत्र अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले ही थमा दिया जाएगा। यह सुविधा फिलहाल संस्थागत प्रसव (institutional births) यानी अस्पतालों और क्लीनिकों में जन्मे बच्चों के लिए लागू की जा रही है।डिस्चार्ज लेते ही मिलेगा जन्म प्रमाण-पत्र अब अस्पताल, नर्सिंग होम या क्लिनिक में बच्चा पैदा होने पर डिस्चार्ज से पहले मुफ्त जन्म प्रमाण-पत्र दे दिया जाएगा। MCD के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'दिल्ली में 96% डिलीवरी पहले से ही संस्थागत ...