नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में जनगणना के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना करने वालों को प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली में 17 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें चार दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वह जनगणना करने एवं इससे संबंधित सवालों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। सूत्रों का कहना है कि आगामी अप्रैल माह में एनडीएमसी एवं दिल्ली छावनी क्षेत्र में जनगणना शुरू हो सकती है। वहीं, मई महीने से एमसीडी क्षेत्र में जनगणना शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार, देशभर में केंद्र सरकार की ओर से जनगणना करवाई जा रही है। इस कड़ी में अगले तीन महीनों में दिल्ली के भीतर भी जनगणना शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए दिल्ली के सभी जिलों में जनगणना के लिए राशि भेजी जा रही है। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.