नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के छोटे कारोबारी अब बगैर गारंटी दस करोड़ तक का लोन ले सकेंगे। मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में दिल्ली सरकार ने सीजीटीएमएसई (क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइसेस) के साथ दिल्ली क्रेडिट गारंटी स्कीम के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इससे छोटे कारोबारियों को बैंक से लोन लेने में किसी तरह की गारंटी नहीं देनी होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजनाओं से उद्यमियों के लिए पूंजी की राह आसान होगी। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि सीजीटीएमएसई आज पूरे देश में भरोसेमंद संस्था है। दिल्ली के युवा स्टार्टअप, उद्योग और सेवा क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। आर्थिक मदद के अभाव में काम नहीं कर पाते। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.