नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- राजधानी दिल्ली में जारी सर्दी के सितम के बीच छाए घने कोहरे और स्मॉग से कुछ इलाकों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई है। इससे सुबह-सुबह फ्लाइट्स और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। अब तक 150 से अधिक उड़ाने लेट हो चुकी हैं। वहीं 50 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। सोमवार सुबह दिल्ली की हवा की क्वालिटी खतरनाक रूप से ऊंचे स्तर पर बनी रही और यह 'बहुत गंभीर' कैटेगरी में पहुंच गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह 150 से अधिक उड़ानों पर असर देखा गया। कुछ उड़ानें जहां रद्द करनी पड़ीं, वहीं फ्लाइटों को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट किया गया है। इससे बड़ी संख्या में उड़ानों के लैंडिंग और टेकऑफ में देरी हो रही है। एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि रनवे पर विजिबिलटी बेहद कम होने के कारण उड़ानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.