संभल, फरवरी 7 -- दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती नेशनल स्कूल रेसलिंग गेम्स में गांव अतरासी निवासी मोहित यादव ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। मोहित अलका तोमर अर्जुन अवार्डी कुश्ती अकादमी मेरठ से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उसकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को गांव लौटने पर मोहित का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलका तोमर अर्जुन अवार्डी के पिता नेन सिंह तोमर पहलवान मेरठ रहे। स्वर्ण पदक जीतकर गांव पहुंचने पर मोहित का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने फूल बरसाकर और नारे लगाकर उसका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर गांव अतरासी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव, जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.