नई दिल्ली, जनवरी 23 -- राजधानी दिल्ली में डीटीसी बसों से सफर करना सहूलियत भरा होगा। अब यात्रा से पहले आप गूगल मैप पर देख सकेंगे कि यात्रा वाले रूट पर कौन से नंबर की बस जाएगी। साथ ही उन्हें बसों की लाइव लोकेशन की जानकारी भी मिल सकेगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने इसी महीने हुई विभागीय बैठक में डीटीसी बसों के सभी रूटों को गूगल मैप पर देने का फैसला लिया है। डीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले ही रूट के सभी बस स्टॉप की जानकारी मिल जाएगी। यह भी पढ़ें- मेट्रो स्टेशन से घर जाना होगा आसान, किफायती दरों पर मिलेगी 'भारत टैक्सी'बाहर से आने वाले यात्रियों को होगी सहूलियत डीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अब डीटीसी का आईटी विभाग इस योजना पर काम करेगा। वरिष्ठ अधिका...