नई दिल्ली, फरवरी 21 -- राजधानी दिल्ली में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। इस दौरान एक दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस बीच शुक्रवार को एक्यूआई 210 दर्ज हुआ, जो 'खराब' श्रेणी में है। दिल्ली में अगले छह दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और सामान्य से 1.6 से 5 डिग्री तक अधिक रहने की आशंका है। 23 फरवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं, अन्य दिनों में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कुहासा बना रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक) और न्यूनतम 12.8 डिग्री (1 डिग्री अधिक) दर्ज हुआ। नमी का स्तर 40 से 100 फीसदी के बीच रहा। शनिवार को अधिकतम 28-30 और न्यूनतम 12-14 डिग्...