नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार बदलने के साथ ही अधिकारियों के तेवर भी बदल गए हैं। एमसीडी की ओर से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ऐक्शन देखे जा रहे हैं। शाहदरा उत्तरी जोन ने सोमवार को ब्राह्मपुरी वार्ड में दो किलोमीटर तक की सड़क से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों का सामान जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि निगम की सामान्य ब्रांच, रखरखाव व स्वास्थ्य विभाग, ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सड़क से अवैध कब्जे को हटाया। वार्ड भजनपुरा और यमुना विहार सर्विस रोड के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अनधिकृत रूप से खड़े रेहड़ी और दुकानदारों ने भी विरोध किया। निगम और पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया। निगम के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.