समस्तीपुर, जनवरी 3 -- शाहपुर पटोरी,। पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के रणधीर भाई एवं कुणाल कुमार सिंह इस वर्ष नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार ने दोनों को जल योद्धा के रूप में नामित किया है। मंत्रालय के द्वारा दोनों की पत्नी को भी आमंत्रित किया है। इनके आने-जाने, रहने-खाने की व्यवस्था भारत सरकार द्वारा की जाएगी। इस आशय का पत्र जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक नगर विकास आवास विभाग, बिहार एवं डीएम सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति द्वारा दोनों नामित जल योद्धाओं को भेजा गया है। दोनों लंबे समय से गंगा रक्षा अभियान से जुड़े हैं। रणधीर भाई मोहिउद्दीननगर प्रखंड के सुल्तानपुर गांव के निवासी हैं जबकि कुणाल कुमार सिंह मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर धरनीपट्टी के निव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.