रजनीश कुमार पाण्डेय, फरवरी 15 -- उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में रविवार को एक 55 वर्षीय महिला का शव उसके घर में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। महिला के सिर, हाथ व पैर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे और उनसे खून बह रहा था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और मामला दर्ज करके जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक संपत्ति विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है।महिला से अलग रहते हैं बेटे पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय विमला देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ मकान संख्या-766, अमर कॉलोनी इलाके में रहती थी। पति महावीर प्राइवेट कंपनी से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उसके दो बेटे भी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.