नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार रात खाना बनाने के दौरान झुग्गी में लगी आग की चपेट में आकर दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। इस वक्त दोनों झुग्गी में रखे बेड पर खेल रहे थे। बच्चों की मां का शोर सुनकर पड़ोसियों ने भागकर आग बुझाई और बच्चों को झुग्गी से बाहर निकाला। तत्काल उन्हें अस्पताल से जाया गया जहां एक वर्षीय अंश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि चार वर्षीय परी की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि मां ने चूल्हे पर कोई चीज पकने के लिए चढ़ा रखी थी। चूल्हे के पास ही झुग्गी में रखे बेड पर बच्चे खेल रहे थे। बच्चों की मां घर से बाहर शौच के लिए चली गई तो बेड की चादर में आग लग चुकी थी और आग ने बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लिया। शौच के बाद मां अंदर आईं तो आग देखकर चीख मचाई। आशंका जताई जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.