नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- मध्य प्रदेश व राजस्थान में कप सिरप से मौत के बाद दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल विभाग ने दिल्ली में कोल्ड्रिफ सिरफ के बिक्री पर रोक लगा दी है। विभाग ने छह अक्तूबर को जारी अपने आदेश में कहा कि इस दवा में डाईइथाइलिन ग्लाइकॉल (डीईजी) की अधिक मिलावट पाई गई है। इसलिए दवा विक्रेता इस कफ सिरप को किसी को न बेचें। साथ ही दवा विक्रेताओं को हर तरह के कफ सिरप का रिकार्ड रखने का निर्देश दिया है और आदेश का पालन नहीं होने की सूरत में कार्रवाई की चेतावनी दी है। सैंपल के गुणवत्ता की जांच होगी रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग कंट्रोल विभाग ने दिल्ली में कफ सिरप की गुणवत्ता जांच के लिए बड़े स्तर पर उसके सैंपल उठाने की तैयारी की है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली के विभिन्न इलाकों से कफ सिरप के सैंपल की गुणवत्ता जांच की जाएगी। इस दौरान यह देखा जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.