नई दिल्ली, जनवरी 13 -- दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में शनिवार देर रात आवारा कुत्तों के एक झुंड ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए बाइक सवार युवक ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, जिसके चलते हुए हादसे में बाइक चला रहे युवक की माैत हो गई, वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायल के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कुत्तों का आतंक! द्वारका में बुजुर्ग को मार डाला पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय तुषार कुमार उर्फ एटीएस अपने परिवार के साथ मदनपुर खादर इलाके में रहता था। घायल 29 वर्षीय सुधाकर सिंह भी अपने परिवार के साथ मदनपुर खादर इलाके में रहता है। पुलिस को दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.