नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मार्च 18 -- राजधानी दिल्ली में जल्द ही काफी लोगों के राशन कार्ड रद्द हो सकते हैं। दिल्ली सरकार ने अब धोखाखड़ी रोकने के लिए ई-वेरिफिकेशन का काम शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया 31 मार्च तक चलेगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राशन कार्ड धारकों को वेरिफिकेशन के लिए ज्यादा भटकने की जरूरत नहीं होगी। राशन कार्ड धारक घर बैठकर अलग-अलग तरीके से अपना वेरिफिकेशन कर सकते हैं। लाभार्थियों को आधार नंबर होने का प्रमाण देने के साथ उसे राशन कार्ड से लिंक भी करना होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी में सभी राशन कार्ड धारकों के पास बायोमेट्रिक आधारित स्मार्ट राशन कार्ड हैं, लेकिन 2013 के बाद, वेरिफिकेशन प्रक्रिया जो हर पांच साल में होनी चाहिए, नहीं हुई। इसलिए नए राशन कार्ड के लिए जगह नहीं बन पाई। वर्ष 2013 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.