नई दिल्ली, जनवरी 31 -- दिल्ली में रविवार को होने वाली हाफ मैराथन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि रविवार को जब इंडियन नेवी हाफ मैराथन होगी तो राष्ट्रीय राजधानी की कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक को रेगुलेट किया जाएगा और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। यह इवेंट फिटनेस, हेल्दी लाइफस्टाइल और सशस्त्र बलों और आम लोगों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें लगभग 15000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। मैराथन को 1 फरवरी को सुबह 5 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाई जाएगी। एडवाइजरी के मुताबिक, तय रास्तों पर सुबह 4:45 बजे से 9 बजे तक ट्रैफिक मूवमेंट रेगुलेट किया जाएगा। इमरजेंसी गाड़ियों को बिना किसी रुकावट के जाने दिया जाएगा, जबकि भीड़ की डेंसिटी के हिसाब से क्रॉस ट्रैफिक को इजाजत दी जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.