पलामू, फरवरी 8 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा अंचल क्षेत्र सह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सेहरा गांव निवासी इंद्रदेव मोची के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश राम का शव रविवार को गांव में पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बन गया है। बोहिता पंचायत की मुखिया कलावती देवी, सामाजिक कार्यकर्ता लालबिहारी साहू और श्याम बिहारी साहू ने परिजनों को सांत्वना दी। लाल बिहारी साहू ने बताया कि शुक्रवार को काम के दौरान बिजली करंट लगने से मुकेश राम की मौत हो गई है। मकान के पहली मंजिल पर काम करने के दौरान करंट प्रवाहित हाई टेंशन बिजली के तार के चपेट में आने से मौत हुई। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को पैतृक गांव सेहरा भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी और ठेकेदार सच्चाई को छुपा रहे हैं। इधर मुखिया के द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद भी की गई ।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.