नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Delhi Weather: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अगले कुछ दिन राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए लू नहीं चलने की संभावना जताई है। मंगलवार को भी राजधानी का मौसम खुशनुमा रहा। आंशिक रूप से बादल और हवाओं में नमी के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दो से आठ मई के बीच तेज हवाओं के साथ प्री-मानसून बारिश हो सकती है। वहीं, मंगलवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 63 फीसदी और न्यूनतम 34 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सतह पर 20 से 30 किलोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.