हरिद्वार, दिसम्बर 18 -- दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने के लिए केवल बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इस कारण हरिद्वार से करीब एक हजार मालवाहक ट्रकों की दिल्ली में एंट्री बंद हो गई है। हरिद्वार और दिल्ली के बीच करीब 30 प्रतिशत तक माल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लिहाजा, ट्रांसपोर्टर वैकल्पिक रास्ता अपना रहे हैं। ऑल ओवर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड के अनुसार, रोजाना करीब तीन हजार ट्रक दिल्ली रूट पर चलते हैं। यह ट्रक रोज माल की ढुलाई करते हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े उद्योगों में बड़ी मात्रा में दिल्ली और हरिद्वार के बीच माल की आवाजाही होती है। कई तरह की दवाइयों की सप्लाई भी बड़े स्तर पर होती है। लेकिन, नए नियमों के बाद करीब एक हजार ट्रक दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। ट्रां...