नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- दिल्लीवासियों के लिए एक जनवरी से परिवहन का एक नया और सस्ता विकल्प 'भारत टैक्सी' शुरू होने जा रहा है। यह भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा है, जिसे केंद्र सरकार के सहयोग से 'सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड' द्वारा संचालित किया जाएगा। यह सेवा ओला और उबर जैसे निजी एग्रीगेटर्स के विकल्प के रूप में काम करेगी और इसमें कार, ऑटो-रिक्शा और बाइक तीनों उपलब्ध होंगे। जीरो-कमीशन मॉडल पर आधारित इस ऐप का मुख्य उद्देश्य पीक आवर्स के दौरान बढ़ने वाले मनमाने किराए और ड्राइवरों द्वारा राइड कैंसिल करने जैसी समस्याओं को खत्म करना है। सुरक्षा के लिए इसे दिल्ली पुलिस के साथ एकीकृत किया गया है और इसमें रियल-टाइम ट्रैकिंग और 24x7 ग्राहक सहायता जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। ऐप को दिल्ली मेट्रो सहित विभिन्न परिवहन सेवाओं से जोड़ा गया है, जिससे यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.